महोबा, मई 27 -- महोबा, संवाददाता। यातायात व्यवस्था को बेहतर करने के लिए चलाए गए अभियान में वाहनों की जांच की गई। दो पहिया वाहनों में हेलमेट और चार पहिया वाहन चालकों को हेलमेट का प्रयोग करने पर जोर दिया गया। नियामों के पालन में लापरवाही पर 112 वाहनों के चालान कर 98 हजार शमन शुल्क वसूला गया। पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के निर्देश पर जिले भर में अभियान चलाया गया। अभियान में वाहनों की जांच की गई। दो पहिया वाहनों में तीन सवारियां, बिना हेलमेट के वाहन चलाने वालों को हिदायद दी गई। मॉडिफाइड साइलेंसर की जांच की गई। बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने अभियान में 112 वाहनों के चालान किए है। पुलिस ने यातायात नियमों के पालन की अपील की है। उधर अजनर में सीओ कुलपहाड़ रविकांत गोंड की मौजूद...