अभियान में स्क्रीनिंग के दौरान मिले 5 सौ से अधिक नए टीबी रोगी
सीवान, अगस्त 9 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। जिले में चलाए जा रहे टीबी मुक्त भारत विशेष अभियान के तहत अब तक 5 सौ से अधिक नए टीबी रोगियों की पहचान की गयी है। रोगियों की पहचान के साथ ही इनका इलाज भी जारी है। विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य टीबी मरीजों की पहचान कर समय से इन्हें उपचार उपलब्ध कराना है, ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जिले में यह विशेष अभियान 3 जून से 14 अगस्त तक चलाया जा रहा है।
विशेष अभियान के आंकड़े एक आंकड़े के अनुसार, अभियान के दौरान अबतक 5 लाख 98 हजार लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। शेष दिनों में भी स्क्रीनिंग अभियान लगातार जारी है। बताया गया कि टीबी एक संक्रामक रोग है, लेकिन समय पर जांच और नियमित इलाज से इसे पूरी तरह ठीक किया जा सकता है। मरीजों को नियमित दवा लेना आवश्यक होता है। बीच में दवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.