कानपुर, मई 7 -- कानपुर देहात, संवाददाता। डीएम की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान को लेकर समीक्षा बैठक कलेक्टे्रट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में अधिकारियों, बैंकर्स एवं उद्योग विभाग के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। डीएम कपिल सिंह ने कहाकि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य शिक्षित एवं प्रशिक्षित युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना तथा रोजगार के नए अवसर सृजित करना है। उन्होंने निर्देशित किया कि जनपद को प्राप्त वित्तीय वर्ष 2026-27 के लक्ष्य 2660 के सापेक्ष विभागवार एवं बैंकवार प्रतिमाह लक्ष्य निर्धारित कर गुणवत्तापूर्ण कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहाकि आवेदनकर्ताओं को कागजी कार्यवाही के नाम पर अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री युवा स्वरोजग...