जौनपुर, मई 6 -- जौनपुर, संवाददाता। एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक संचारी दस्तक अभियान चलाया गया। इस दौरान साफ-सफाई, जल निकासी, झाड़ियों की कटाई, एंटीलार्वा स्प्रे और फॉगिंग कराई गई। साथ ही कृषकों और पशुपालकों को चूहे-छछूंदर और पशुजन्य बीमारियों से बचाव के बारे में जागरूक किया गया। अभियान के दौरान 4172 आशा और आंगनवाड़ी ने 7 लाख 80 हजार 958 घरों का भ्रमण किया। घर-घर सर्वे में बुखार और अन्य लक्षण वाले संदिग्ध मरीजों की पहचान की गई। लोगों को डेंगू, मलेरिया, फाइलेरिया, पशुजन्य बीमारियों और चूहे-छछूंदर से होने वाले संक्रमण से बचाव के उपाय बताए गए। अभियान में जिले में कुल 54 अति कुपोषित बच्चे मिले। इन बच्चों को बाल विकास परियोजना विभाग की ओर से पोषाहार उपलब्ध कराया गया। इनमें से 12 बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां 14 दिनों तक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.