गाजीपुर, मई 4 -- सिधागरघाट, हिन्दुस्तान संवाद। कासिमाबाद ब्लॉक मुख्यालय से रविवार को भूसा दान करने को प्रेरित करने के लिए जागरूकता रैली निकाली गई। रैली प्रधान संघ अध्यक्ष रंजीत सिंह धर्मेंद्र और खंड विकास अधिकारी अनिल कुमार राय के नेतृत्व में निकली। इस दौरान प्रधानों और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 65 कुंतल भूसा दान किया। अभियान का उद्देश्य भीषण गर्मी में गोवंश को चारे की कमी से बचाना और उनके समुचित पोषण को सुनिश्चित करना है। निराश्रित पशुओं के पोषण के लिए चलाए जा रहे 'भूसा दान महादान' अभियान को विकास खंड कासिमाबाद में अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। अब तक कुल 471 कुंतल भूसा एकत्र किया जा चुका है, जिससे गोशालाओं में संरक्षित बेसहारा गोवंश के लिए चारे की व्यवस्था मजबूत हो रही है। इस अवसर पर प्रधान संघ जिलाध्यक्ष रविन्द्र यादव, सुरेंद्...