फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 30 -- फर्रुखाबाद। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन के लिए जनपद में चलाए जा रहे 'मीट एंड ग्रीट अभियान' के तहत यातायात पुलिस ने बसों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया। 27 सितंबर से अब तक अभियान के दौरान 39 बसों का चालान किया गया। इस दौरान बसों के दस्तावेजों के साथ यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े मानकों की भी जांच की गई। अपर पुलिस महानिदेशक, यातायात एवं सड़क सुरक्षा, उत्तर प्रदेश के आदेश तथा पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ और अपर पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ के निर्देशन में अभियान चलाया जा रहा है। यातायात पुलिस की टीमों ने विभिन्न स्थानों पर बसों को रोककर उनकी जांच की। यह भी पढ़ें- Bijnor News: अभियान में 44 बसों की जांच, 11 के खिलाफ कार्रवाई चेकिंग के दौरान बसों के आवश्यक अभिलेख, फिटनेस, परमिट, बीमा, प्रदूषण प्रमाण-प...