अभियान में फल वालों को बांटे 1400 झोले
कानपुर, जून 24 -- कानपुर। फिक्की फ्लो कानपुर ने अपने सतत विकास एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान में प्रोजेक्ट पुनर्निर्माण के अंतर्गत कंपनीबाग स्थित फल मंडी में झोला वितरण अभियान आयोजित किया। इस पहल का उद्देश्य एकल-उपयोग प्लास्टिक के इस्तेमाल को हतोत्साहित करना और विकल्पों को बढ़ावा देना है। अभियान के दौरान फल एवं सब्जी विक्रेताओं को 500 झोले निःशुल्क वितरित किए गए। स्टील के गिलास में शरबत वितरित किया गया। फ्लो ने 140 किलोग्राम कपड़े से 1400 झोले तैयार कराए। यह पहल डॉ. संजीवनी शर्मा एवं कानपुर प्लॉगर्स फाउंडेशन के सहयोग से की गई। अभियान का नेतृत्व शिखा वेद एवं कोहिमा सिंहानिया ने किया। यहां अंकिता गर्ग, शिखा वैद, कोहिमा धंधानिया, पंखुड़ी गर्ग, अर्चना खेतान, मनित सहगल, रिद्धिमा कत्याल, किरण अग्रवाल एवं पारुल मिश्रा उपस्थित रहीं।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.