कौशाम्बी, अप्रैल 13 -- एसपी सत्यनारायण प्रजापत के निर्देश पर रविवार की रात पुलिस ने वारंटियों के खिलाफ अभियान चलाया। इनमें महेवाघाट थाना पुलिस ने वारंटी बाले पुत्र राजबहादुर निवासी हिनौता को पकड़ा। इसी तरह कोखराज थाना पुलिस ने वारंटी मंगल पुत्र ज्ञानचंद्र निवासी शीतलपुर अंदावा, चंद्रभवन शुक्ला पुत्र रामप्यारे, आर्यन शुक्ला पुत्र चंद्रभवन शुक्ला निवासीगण टेंगाई जलालपुर और जुगेश उर्फ राजलाल पुत्र गया प्रसाद निवासी मलाक रेजमा को पकड़ा। पश्चिमशरीरा थाना पुलिस ने वारंटी बाल सिंह पुत्र मेवालाल नि वासी लकौड़ा और मंझनपुर थाना पुलिस ने मोतीलाल पुत्र स्व. रत्तू निवासी ओसा को धर दबोचा। पकड़े गए वारंटियों को न्यायालय भेजा गया है। यह भी पढ़ें- अलग-अलग मामले में चार आरोपित गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...