अभियान में आशाएं घर-घर देंगी दस्तक
झांसी, जुलाई 10 -- झांसी (मोंठ)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोंठ के सभागार में संचारी रोग एवं गैर संचारी रोगों की रोकथाम को लेकर कार्यक्रम हुआ। जिसमें दस्तक अभियान को लेकर आशा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण दिया गया। अध्यक्षता केंद्र अधीक्षक डॉ. एम.पी. राजपूत ने की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति तक समय पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचें और समाज स्वस्थ एवं निरोगी बने। इस उद्देश्य की पूर्ति में आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि आशाएं घर-घर जाकर दस्तक अभियान के अंतर्गत नवजात एवं शिशुओं की नियमित देखभाल करें, गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीकरण, स्वास्थ्य परीक्षण तथा आवश्यक जांच सुनिश्चित कराएं। साथ ही उन्हें संस्थागत प्रसव एवं टीकाकरण के प्रति जागरूक करें। यह भी पढ़ें- Kausambi News: संचारी रोग नियंत्रण अभिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.