बक्सर, अगस्त 16 -- पेज तीन के लिए ---- बक्सर, हिप्र। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किला मैदान में अभियान बसेरा-2 अंतर्गत भूमिहीन परिवारों को भूमि का पर्चा उपलब्ध कराया गया। प्रभारी मंत्री नन्दकिशोर राम सहित बक्सर, राजपुर व डुमरांव के विधायक, डीएम, एसपी, डीडीसी व एडीएम ने जिले में कुल 541 भूमिहीन परिवारों को शत-प्रतिशत वासगीत पर्चा वितरित किया। वासगीत पर्चा ऑनलाइन जनरेटेड व बारकोड के साथ सभी पात्र लाभुकों को वितरित किया गया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि, भूमि का पर्चा भूमिहीन परिवारों के लिए केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि सम्मान, अधिकार और सुरक्षित भविष्य का आधार है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यह पहल इन परिवारों के जीवन में स्थायित्व और आत्मसम्मान का नया अध्याय जोड़ने वाली है। यह भी पढ़ें- स्वतंत्रता दिवस: डीएम ने 1,023 भूमिहीन परिवारों को दिया वास...