अभियान बसेरा दो के तहत 19 बास भूमि विहीन परिवारों को दिया गया बासगीत का पर्चा
खगडि़या, जून 6 -- बेलदौर । एक संवाददाता अभियान बसेरा दो के तहत शनिवार को प्रखंड परिसर स्थित आइटी भवन के सभागार में शिविर आयोजित कर 19 बास भूमि विहीन परिवारों को बासगीत का पर्चा दिया गया। शिविर में चालीस परिवारों के बीच बासगीत पर्चा वितरण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। लेकिन 19 लाभुक ही शिविर में पहुंच पाए। जानकारी के मुताबिक इसके तहत तेलिहार पंचायत के पंद्रह, जबकि पचौत एवं बलैठा पंचायत के दो दो लाभुकों को इसका लाभ दिया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेते हुए क्षेत्रीय विधायक पन्ना लाल सिंह पटेल ने पर्चा वितरण की शुरुआत की। इस मौके पर सीओ अमित कुमार, आरओ सत्यनारायण झा, बलैठा हल्का कर्मचारी प्रवीण कुमार, पचौत के कृष्णनंदन कुमार एवं तेलिहार के गुड्डू कुमार के अलावा पर्चा प्राप्त करने वाले परिवार के मुखिया उपस्थित थे। विधायक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.