सासाराम, जुलाई 27 -- दिनारा, एक संवाददाता। बिहार सरकार के 100 दिन पूरे होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे अभियान बसेरा के तहत सोमवार को दिनारा अंचल कार्यालय में 10 भूमिहीन परिवारों के बीच बंदोबस्ती पर्चा का वितरण किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी (बिक्रमगंज) दिलीप कुमार एवं अंचल अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से लाभुकों को पर्चा सौंपा। इस अवसर पर एसडीएम ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य भूमिहीन परिवारों को भूमि उपलब्ध कराकर उन्हें सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि बंदोबस्ती पर्चा मिलने से लाभुकों को स्थायी आवास निर्माण के साथ-साथ विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में भी सुविधा होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...