चंदौली, अप्रैल 28 -- चंदौली। जिले में इस समय संचारी रोग नियंत्रण अभियान चल रहा है, लेकिन जिले में अभियान सफल होता नहीं दिख रहा है। कारण कि नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त साफ-सफाई नहीं की जा रही है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में गंदगी का साम्राज्य देखने को मिल रहा है। जबकि जिलाधिकारी ने बैठक के दौरान डीपीआरओ और निकायों के अधिशासी अधिकारियों को बेहतर साफ-सफाई करने का निर्देश दिया था। लेकिन आदेश का पालन नहीं किया जा रहा है। इससे लोगों में रोष व्याप्त है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...