गोरखपुर, मार्च 11 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। नगर निगम, प्रवर्तन दल और यातायात पुलिस ने बुधवार को महानगर प्रमुख मार्गों पर अतिक्रमण हटाने का अभियान चला अतिक्रमण हटाया। अतिक्रमणकारियों से 21400 रुपये जुर्माना भी वसूल किया। जोनल अधिकारी रवि कुमार सिंह के निर्देशन में बक्शीपुर चौराहा से लेकर जुबिली इंटर कॉलेज तक, यातायात चौराहा से रेलवे स्टेशन तक और छात्र संघ चौराहा से काली मंदिर तक सड़क किनारे लगे अतिक्रमण को हटाया गया। सड़क पर अवैध रूप से लगाए गए ठेले, दुकानें और अन्य अतिक्रमण हटवाए गए। दल में तहसीलदार बीएन उपाध्याय, पुलिस बल, सफाई इंस्पेक्टर रामविजय पाल, सुपरवाइजर शुभम तिवारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.