कुशीनगर, मार्च 15 -- कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। जिले के निजी अस्पतालों में मरीजों के साथ आए दिन हो रही घटनाओं को देखते हुए सीएमओ ने शनिवार को अभियान चलाकर पंजीकृत एवं बिना पंजीकरण संचालित निजी अस्पतालों की जांच कराई। खुद भी निजी अस्पतालों की जांच की। इस दौरान कमियां सामने आने पर सील करने तथा नोटिस की कार्रवाई की गई।कोटवा बाजार संवाद के अनुसार सीएमओ डॉ. चंद्रप्रकाश के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम की जांच के दौरान नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के अपना हॉस्पिटल में डॉक्टर मौजूद नहीं थे। ऑपरेशन थिएटर में ताला लगा था। सीएमओ ने नाराजगी जताई। सेवा हॉस्पिटल में ओटी टेक्नीशियन और लैब टेक्नीशियन से जानकारी ली व साफ सफाई के निर्देश दिए। साईं हॉस्पिटल में डॉक्टर व स्टॉफ नर्स मौजूद मिले। ओपीडी रजिस्टर सही मिला। अन्य निजी अस्पतालों का निरीक्षण किया गया। इस द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.