बगहा, अप्रैल 11 -- सत्येन्द्र नाथ शर्मा बेतिया , हिंदुस्तान संवाददाता । अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शनिवार को पुलिस केंद्र के सभागार में अधीनस्थ पुलिस पदाधिकारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन पुलिस अधीक्षक डा. शौर्य सुमन ने किया। लंबित कांडों के निष्पादन में तेजी लाने की बात कही । वही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों और अंचल निरीक्षकों को कांडों के पर्यवेक्षण में तेजी लाने का निर्देश दिया।एसपी ने कहा कि विभिन्न कांडों में संलिप्त अपराधियों, जिनके खिलाफ वारंट निर्गत है, की गिरफ्तारी में शिथिलता बर्दाश्त नहीं होगी। अभियान चला कर ऐसे वारंटियों को गिरफ्तार करें। उन्होंने थानाध्यक्षों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में गश्ती बढ़ाने, खासकर रात्रि गश्ती में विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी इलाका...