अभियान चला कर किया गया 32 चापाकलों के मरम्मत का काम
चाईबासा, मई 25 -- चाईबासा। कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, चाईबासा द्वारा 25 मई को जिले के विभिन्न प्रखंडों में खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत का अभियान चलाया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए युद्ध स्तर पर कार्य करते हुए कुल 32 चापाकलों की मरम्मत कर उन्हें पुनः चालू किया गया। इनमें आरएम के तहत 20 चापाकलों तथा अरआरपी के तहत 12 चापाकलों की मरम्मत की गई।सदर (चाईबासा) प्रखंड के तमाड़बांध पंचायत अंतर्गत सिकुरसाई गांव के खास टोला में यशोदा पाड़ेया एवं अशोक देवगम के निकट स्थित दो चापाकलों की मरम्मत की गई। वहीं निमडीह पंचायत के गुटूसाई गांव के खास टोला में दिवा दुकान के पास एक चापाकल को दुरुस्त किया गया। तांतनगर प्रखंड के तांतनगर पंचायत अंतर्गत गितिलादेर गांव के खास टोला में सदानंद सामड, नानू सामड एवं जंबिरा सामड के निकट स्थित तीन चापाकल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.