आरा, मार्च 14 -- -मासिक अपराध गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक ने दिया अधिकारियों को टास्क -लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन करने को संबंधित अधिकारियों को निर्देश आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर पुलिस अधीक्षक राज की अध्यक्षता में पुलिस दफ्तर में शनिवार को मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें पुलिस अधीक्षक की ओर से अभियान चलाकर अवैध हथियार और शराब बरामदगी करने का निर्देश दिया गया। लंबित कांडों के निष्पादन को लेकर भी पुलिस अधीक्षक की ओर से सख्त निर्देश दिया गया है। इससे पहले बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक की ओर से जिले में अपराध नियंत्रण, विधि व्यवस्था संधारण और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई। थाना परिसर में आम जनता की शिकायतों के निवारण के लिए आयोजित होने वाले जनता दरबार तथा स्कूल, कॉलेज व कोचिंग सं...