बदायूं, अप्रैल 6 -- जिले भर में विशेष अभियान चलाकर सभी थानों की पुलिस ने एनबीडब्ल्यू वारंटियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। इस अभियान के तहत कुल 77 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। एसपी देहात हृदेश कठेरिया ने बातया कि सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ कार्रवाई करते हुए वांछित वारंटियों की धरपकड़ की गई। सबसे ज्यादा गिरफ्तारी कादरचौक से नौ, सिविल लाइंस से आठ और बिल्सी से सात वारंटी की हुई। इसके अलावा अलापुर और उसावां से छह-छह, उझानी और मूसाझाग से पांच-पांच, कुंवरगांव से चार व हजरतपुर, उघैती और इस्लामनगर से तीन-तीन वारंटी गिरफ्तार किए गए। वहीं सदर कोतवाली से पांच, बिनावर, दातागंज, सहसवान और वजीरगंज से दो-दो, उसहैत, मुजरिया, जरीफनगर, बिसौली और फैजगंज से एक-एक वारंटी को गिरफ्तार किया गया। एसपी देहात डॉ. ह्रदेश कठेरिया ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.