बलरामपुर, जनवरी 16 -- बलरामपुर संवाददाता। सहायक संभागीय परिवहन विभाग एवं यातायात विभाग के संयुक्त तत्वाधान में शुक्रवार को प्राइवेट बस यूनियन के पदाधिकारी को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया गया। वहीं विभाग की ओर से प्रवर्तन कार्रवाई में 74 वाहनों का चालान किया गया। एआरटीओ बृजेश यादव ने बताया कि विभाग की ओर से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को बलरामपुर बढ़नी हरैया प्राइवेट बस स्टैंड पर यूनियन के लोगों को जागरूक किया गया। वाहन चालकों को मुख्य सड़क पर वहां को न खड़ा करने एवं न ही मुख्य मार्ग पर वाहन को रोकने के लिए जागरूक किया गया। बताया कि वाहन चालक अपने वाहन के सभी लाइटों को ठीक दशा में रखें तथा आवश्यकता पड़ने पर ही उपयोग करें। कोहरे में वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन सभी वाहन चालक अवश्य क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.