लखीमपुरखीरी, मार्च 9 -- अपहृत और गुमशुदा महिलाओं को खोजने के लिए जिला पुलिस ने अभियान चलाया। एक सप्ताह में 30 महिलाओं व किशोरियों को पुलिस ने बरामद किया है। एसपी डा. ख्याति गर्ग के निर्देश पर खीरी में गुमशुदा महिलाओं व अपहृताओं की सकुशल बरामदगी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य गुमशुदा को जल्द खोजकर उनकी सकुशल बरामदगी करते हुये उनके परिवार से मिलाना एवं समाज में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना को सुदृढ़ करना था। विभिन्न थानों की पुलिस टीमो ने अभियान के दौरान तकनीकी संसाधनो जैसे- सीसीटीवी फुटेज, सोशल मीडिया मानीटरिंग, जनसंवाद आदि का प्रभावी उपयोग किया गया। स्थानीय सूचना तंत्र, बीट पुलिसिंग और सामुदायिक सहयोग को अभियान में शामिल किया गया। इस कार्रवाई में थाना कोतवाली सदर, पसगवां, थाना भीरा, धौरहरा, मैगलगंज से दो-दो अपह...