अभियान चलाकर 200 किरायेदारों का किया सत्यापन
रुडकी, फरवरी 22 -- कलियर। एसएसपी के निर्देश पर कलियर क्षेत्र में रविवार को पुलिस ने सत्यापन अभियान चलाया। अभियान के दौरान करीब 200 किरायेदारों, घरेलू नौकरों, रेडी-ठेली संचालकों और बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। पुलिस की टीम ने झुग्गी-झोपड़ियों, होटलों, ढाबों और किराये पर रह रहे लोगों की गहन जांच की। सत्यापन न कराने पर एक मकान स्वामी का चालान किया गया जबकि नियमों का उल्लंघन करने पर दस रेडी-ठेली संचालकों के मौके पर नगद चालान काटे गए। थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार ने बताया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया है। उन्होंने सभी मकान मालिकों से अपने किरायेदारों, घरेलू सहायकों और बाहरी व्यक्तियों का अनिवार्य रूप से सत्यापन कराने की अपील की। साथ ही आमजन से स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.