चंदौली, फरवरी 3 -- अभियान चलाकर 154 वाहनों का किया चालान पीडीडीयू नगर, संवाददाता। सुरक्षित यातायात व्यवस्था के लिए यातायात पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस क्रम में यातायात पुलिस ने बिना हेलमेट, बिना सीटबेल्ट, तीन सवारी एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 154 वाहनों का चालान किया। इन वाहन पर लगभग दो लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया। वहीं आमजन एवं वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया। वहीं ब्लैक स्पॉट पर रिफ्लेक्टर एवं चेतावनी बोर्ड लगाए गए। यातायात प्रभारी सत्य प्रकाश यादव के साथ पुलिस टीम की ओर से चलाए जा रहे विशेष वाहन चेकिंग अभियान में नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। वहीं प्रमुख चौराहों, तिराहों एवं सार्वजनिक मार्गों पर आमजन एवं वाहन चालकों को यातायात नियमो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.