सोनभद्र, मार्च 26 -- सोनभद्र, संवाददाता। अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार ने क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के साथ संयुक्त रूप से गुरुवार को सड़क पर अनुशासन बनाए रखने एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया। इस दौरान कुल 130 हूटर/लाउडस्पीकर को हटवाकर उनका विनष्टीकरण कराया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने लोढ़ी टोल प्लाज, राबर्ट्सगंज नगर सहित कई क्षेत्रों में ट्रकों एवं उनके केबिन के बाहर अवैध रूप से लगाए गए हूटर/लाउडस्पीकर के माध्यम से तेज आवाज में भद्दे गीत बजाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की गई। इस दौरान कुल 130 हूटर/लाउडस्पीकर को हटवाकर उनका विनष्टीकरण कराया गया। पुलिस की तरफ से स्पष्ट रूप से बताया गया कि इस प्रकार के उपकरण न केवल ध्वनि प्रदूषण फैलाते हैं, बल्कि सड़क पर अन्य वाहन चालकों का ध्यान भंग कर दुर्घटनाओं का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.