अभियान चलाकर हटाया अतिक्रमण
कन्नौज, जून 5 -- समधन, संवाददाता। नगर पंचायत प्रशासन में पुलिस की मौजूदगी में कस्बे में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। शुक्रवार को नगर पंचायत ईओ दिव्या गुप्ता ने कस्बे में मुनादी करा कर पुलिस बल के साथ दोपहर बाद बुलडोजर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। कस्बे के दारासराय स्थित पूर्वी गेट से पश्चिमी गेट लोहिया नगर ठाकुर द्वारा तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चला कर नाले को साफ करवाया। नाला पर अतिक्रमण किये लोगों के अतिक्रमण को हटवाया। इस दौरान नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष नकीम खान, रफी के आवास के सामने पटिया तोड़ कर अतिक्रमण हटाया। इस मौके पर एसएसआई ध्यानेंद्र सिंह, चौकी प्रभारी दीपक कुमार, कांस्टेबल बिहारी शेखर, कांस्टेबल विकुल, कांस्टेबल सत्य प्रकाश के अलावा नगर पंचायत कर्मी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- चेनारी में दूसरे दिन भी अतिक्रमणकारियों पर चला प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.