बस्ती, अप्रैल 28 -- बस्ती, निज संवाददाता। डीआईजी बस्ती रेंज संजीव त्यागी ने मंगलवार को बस्ती, संतकबीरनगर और सिद्धार्थनगर जनपदों के पुलिस अधीक्षकों के साथ अपराध समीक्षा बैठक की। डीआईजी ने लंबित विवेचनाओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने का निर्देश दिया। कहा कि क्राइम कंट्रोल को लेकर किसी स्तर पर कोताही न बरती जाए। निरोधात्मक कार्रवाई कराने के साथ ही गैंगस्टर, वांछित, एनबीडब्लू से संबंधित आरोपितों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी की जाए। पुरस्कार घोषित अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजें। डीआईजी ने कहा कि चोरी और वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण कराने, गो-तस्करी की प्रभावी रोकथाम, रात्रिकालीन सघन चेकिंग, संगीन अपराध, महिला अपराध और एससी/ एसटी एक्ट से संबंधित मामलों मे त्वरित प्रभावी कार्रवाई की जाए। डीआईजी ने निर्देश दिया कि जनपद स्तर पर...