सोनभद्र, मई 2 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिले में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देश पर शनिवार को शाहगंज बाजार में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान 100 सफाई कर्मियों को लगाकर बाजार में सफाई कराई गई। जिलाधिकारी चर्चित गौंड़ ने शुक्रवार को निरीक्षण के दौरान शाहगंज बाजार में गंदगी देख नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने तत्काल प्रभाव से साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश जिला पंचायत राज अधिकारी को दिया था। डीएम के निर्देश पर शनिवार को लगभग 100 सफाई कर्मियों की टीम लगाकर शाहगंज मार्केट में व्यापक स्तर पर स्वच्छता अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान नालियों की सफाई, कूड़ा-करकट का निस्तारण तथा पूरे बाजार क्षेत्र की विशेष सफाई कराई गई। सफाई कार्यों की निरंतर मॉनिटरिंग भी की गई, जिससे कार्य गुणवत...