बस्ती, मार्च 13 -- बस्ती। जिले में आरटीओ प्रवर्तन की टीम ने 24 वाहनों की जांच कर जुर्माना व सीज की कार्रवाई की। संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन सुरेश कुमार मौर्य ने बताया कि 10 मार्च से 16 मार्च तक अभियान के तहत कार्रवाई की जा रही है। जिसमें टैक्स बकाया में संचालित वाहनों के विरूद्ध सघन प्रवर्तन अभियान चलाया गया। जिसके तहत आरटीओ व पुलिस विभाग की संयुक्त अभियान के तहत 15 वाहनों पर कमी पाए जाने पर चालान कर जुर्माना लगाया गया है। वहीं नौ वाहनों को विभिन्न थानों में कर बकाया, फिटनेस फेल, परमिट फेल, बीमा फेल व ओवरलोड व अन्य अभियोग में सीज की कार्रवाई की गई। जिसमें पैकोलिया थाना में छह वाहन बंद किए गए। जिसमें चार ट्रक, एक वैन व एक मैजिक के साथ-साथ परशुरामपुर थानाक्षेत्र में एक ट्रक ओवरलोड, दो स्कूल बस सीज की गई। इन वाहनों से कुल 1.25 लाख प्रशमन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.