दरभंगा, जनवरी 7 -- दरभंगा। डीएम कौशल कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को जिले में संचालित विभिन्न भू-अर्जन परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक हुई। डीएम ने भू-अर्जन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि जिन परियोजनाओं में अवार्ड की घोषणा की जा चुकी है, उन सभी मामलों में अभियान चलाकर संबंधित रैयतों को शीघ्र मुआवजा भुगतान सुनिश्चित करें। उन्होंने संबंधित अधियाची विभाग को निर्देशित किया कि शेष प्रकल्पित राशि अविलंब उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, जिससे मुआवजा भुगतान एवं अन्य प्रक्रियाओं में समस्या न आए। डीएम ने कहा कि जिन योजनाओं में दखल-कब्जा की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है, उन योजनाओं में यथाशीघ्र कार्य प्रारंभ करायें, ताकि विकास कार्यों को गति मिल सके और योजनाओं का लाभ आम जनता तक समय पर पहुंच सके। पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करत...