अभियान चलाकर मां गोमती की सफाई कर संदेश दिया
लखीमपुरखीरी, मई 18 -- मोहम्मदी। क्षेत्र में गोमती सफाई मित्रों द्वारा अभियान को धार देते हुए रविवार को सफाई अभियान शुरू किया। जिससे गोमती नदी की अविरल धारा बिना रुकावट के प्रवाहित होती रहे। आयोजित अभियान सफाई मित्र अश्वनी राजपूत, गोपाल तिवारी,अमन शुक्ला, योगेश त्रिवेदी एड, सत्यम शुक्ला, शहनवाज सिद्दीकी, शिबू, शांतनु तिवारी ओम बाजपेई समेत पूरी टीम ने संयुक्त रूप से घाटों का सफाई अभियान शुरू कर नदी में प्रवाहित होने वाला कचरा और पूजा सामग्री को बाहर निकाल कर नदी की अविरल धारा को रोकने वाले अवरोध को समाप्त किया है। सभी सफाई दूतों ने श्रद्धालुओं से कचरा नदी में प्रवाहित न करने की अपील की है । यह भी पढ़ें- झूलेलाल घाट से निकला 10 कुंतल कचरा, सैकड़ों मूर्तियां भी हटाईं
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.