आजमगढ़, मार्च 16 -- आजमगढ़ ,संवाददाता। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में रविवार को विकास भवन सभागार में बैठक हुई, जिसमें आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाने की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई गई। डीएम ने निर्देश दिए कि एक सप्ताह के भीतर मिशन मोड में विशेष अभियान चलाकर अधिकतम पात्र लाभार्थियों के कार्ड बनवाए जाएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक ब्लॉक में समन्वय स्थापित कर गांव-गांव कैंप लगाकर आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी कर्मी और अंत्योदय कार्डधारकों का गोल्डन कार्ड शत-प्रतिशत बनवाना अनिवार्य है। जिन कर्मियों की प्रगति संतोषजनक नहीं पाई गई, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। डीएम ने यह भी कहा कि जिन लाभार्थियों के कार्ड अभी तक नहीं बने हैं, उनकी सूची तैयार कर सत्यापन कराया जाए और अभियान की प्रतिदिन समीक्षा की जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर अनुशासनात्मक कार...