बलरामपुर, जून 17 -- ललिया, संवाददाता। ग्रामीण बैंक शाखा मथुरा बाजार व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने क्षेत्र में विशेष ऋण वसूली अभियान चलाकर बकायेदारों से ऋण अदायगी सुनिश्चित कराने की कार्रवाई की। अभियान का नेतृत्व नायब तहसीलदार सदर हर्ष सिंह ने किया। इस दौरान बैंक और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने विभिन्न गांवों का भ्रमण कर ऋण खाताधारकों से संपर्क कर उन्हें बकाया राशि शीघ्र जमा करने के निर्देश दिए। अभियान के दौरान ग्राम जमुनी खुर्द/कला निवासी बाबा दीन माधव और जगराम यादव सहित कई खाताधारकों ने नकद धनराशि जमा कर अपने बकाया ऋण का आंशिक भुगतान किया। वहीं ग्राम गोडवा के नन्हे यादव, सत्यनारायण तथा बंशीधर ने भी मौके पर अपनी बकाया राशि जमा कराई। यह भी पढ़ें- समय पर भुगतान की अपील अधिकारियों ने चेतावनी दी कि निर्धारित समय सीमा में ऋण का भुगतान न कर...