सहारनपुर, मार्च 15 -- देवबंद। लोगों को अतिक्रमण से निजात दिलाने के लिए प्रशासन की ओर से अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर पालिका और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। एसडीएम युवराज सिंह के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अवैध कब्जों को हटवाया गया। टीम ने दुकानदारों द्वारा सड़क पर रखा गया सामान हटवाते हुए चेतावनी दी कि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर अधीक्षक चंद्रिका प्रसाद, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक पोपिन कुमार, इंस्पेक्टर अमरपाल शर्मा, अजब सिंह सहित नगर पालिका के कर्मचारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.