इटावा औरैया, जून 6 -- इटावा। नगर की कानून और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से सीओ आयुषी सिंह ने नगर में पैदल गश्त कर निरीक्षण किया। उन्होंने बाजारों, प्रमुख चौराहों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों में सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए पुलिस व्यवस्था की समीक्षा की। गश्त के दौरान सीओ ने पाया कि कई व्यापारियों ने अपनी दुकानों का सामान निर्धारित सीमा से बाहर सड़क तक फैला रखा है, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा था। इस पर उन्होंने संबंधित दुकानदारों को कड़ी हिदायत देते हुए सड़क एवं सार्वजनिक स्थानों पर रखा सामान तत्काल हटवाया। साथ ही भविष्य में अतिक्रमण न करने की चेतावनी भी दी। यह भी पढ़ें- सीओ ने किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा निरीक्षण के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता भी जांची...