फरीदाबाद, मार्च 16 -- फरीदाबाद। स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीकाकरण से वंचित बच्चों को सुरक्षा कवच देने के लिए विशेष अभियान शुरू किया जा रहा है। इस अभियान के तहत उन बच्चों और गर्भवती महिलाओं को टीके लगाए जाएंगे, जो नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के दौरान किसी कारणवश छूट गए थे। यह विशेष अभियान 21 मार्च तक चलाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इस अभियान के तहत शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को विभिन्न गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए आवश्यक टीके लगाए जाएंगे। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष योजना तैयार की गई है और जिले में कई स्थानों पर टीकाकरण सत्र आयोजित किए जाएंगे। विभाग द्वारा टीकाकरण केंद्रों के अलावा विभिन्न क्षेत्रों में विशेष सत्रों के माध्यम से भी बच्चों को टीके लगाए जाएंगे, ताकि कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रह जाए। अभ...