अयोध्या, फरवरी 19 -- अयोध्या, संवाददाता। कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के अंतर्गत 18-20 आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं तथा पात्र महिला मतदाताओं के अधिकाधिक पंजीकरण कराने के लिए बैठक आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने किया। बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शैक्षणिक संस्थानों, महाविद्यालयों एवं प्रशिक्षण केंद्रों में विशेष अभियान चलाकर नए मतदाताओं के फार्म-6 भरवाए जाएं, जिससे सभी पात्र युवा मतदाता सूची में शामिल हो सकें। महिला मतदाताओं के शत-प्रतिशत पंजीकरण के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा बहुओं तथा बीएलओ के माध्यम से घर-घर संपर्क अभियान संचालित करने का निर्देश दिया गया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता एवं समावेशिता लोकतंत्र की आधारशिला है, अत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.