अभियान चलाकर दशाश्वमेध घाट की सफाई
प्रयागराज, मई 31 -- प्रयागराज। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन की प्रांत संयोजक व पूर्व उप महापौर अनामिका चौधरी की अगुवाई में रविवार को दशाश्वमेध घाट के आसपास स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में शामिल सदस्यों ने घाट पर पड़े कूड़े-कचरे के ढेर को हटाकर उसे डस्टविन में रखा। दशाश्वमेध महोदव मंदिर से गंगा चौराहे तक साफ-सफाई की गई। स्नान को पहुंच रहे श्रद्धालुओं को भी गंगा को स्वच्छ रखने के लिए जागरूक किया गया और सभी ने गंगा की निर्मलता व स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर दिनेश श्रीवास्तव, नीलम शुक्ला, प्रिया चौधरी, गीता गुप्ता, अजय द्विवेदी, आरपी द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.