अभियान चलाकर जिले में पकड़े गए 85 वारंटी
गोंडा, जून 30 -- गोंडा। एसपी के निर्देश पर चलाए गए दो दिवसीय विशेष अभियान में जिले की पुलिस ने 85 गैर जमानती वारंटियों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में एसपी विनीत जायसवाल ने सभी पुलिस अफसरों और एसएचओ को कड़े निर्देश जारी किए थे। एएसपी पूर्वी अजीत कुमार रजक व एएसपी पश्चिमी राधेश्याम राय की निगरानी में विभिन्न थानों की पुलिस टीमों ने 85 गैर जमानती वारंटियों को पकड़ लिया। इनमें थाना परसपुर ने 19, कोतवाली नगर ने 15, करनैलगंज ने 11, इटियाथोक ने छह, थाना कोतवाली देहात, तरबगंज, धानेपुर व खरगूपुर में पांच-पांच, मोतीगंज ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना कटराबाजार पुलिस ने चार व कौड़िया पुलिस ने तीन वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। जबकि, थाना कोतवाली मनकापुर, नवाबगंज, वजीरगंज व उमरीबेगमगंज पुलिस ने एक-एक वारंटी को गिरफ्तार किया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.