जौनपुर, जून 17 -- बदलापुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के ग्राम पंचायत तियरा गांव में मंगलवार को छुट्टा गोवंशों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सड़कों और खेतों में घूम रहे निराश्रित पांच गोवंशों को कैटल कैचर से पकड़कर शाहपुर गांव स्थित गोशाला पहुंचाया गया। खंड विकास अधिकारी धर्मेंद्र प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि छुट्टा गोवंश किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाने के साथ ही सड़क दुर्घटनाओं का भी सबब बन रहे हैं। शासन के निर्देश पर लगातार अभियान चलाकर ऐसे गोवंशों को सुरक्षित गोशालाओं तक पहुंचाया जा रहा है। टीम ने गांव में भ्रमण कर पांच छुट्टा गोवंशों को पकड़ा। उन्होंने ग्रामीणों से अपील किया है कि अपने पशुओं को खुले में न छोड़ें तथा गोवंश दिखायी देने पर तत्काल सूचित करें। यह भी पढ़ें- अवारा पशुओं के आतंक से परेशान किसानों का कलक्ट्...