बाराबंकी, मार्च 2 -- जैदपुर। पशु विभाग ने अभियान चलाकर छुट्टा घूम रहे मवेशियों को पकड़ कर ग्राम जराहरा स्थित गोशाला भेजा। इस मौके 25 मवेशियों को पशुपालको को दी गई और उनके देखरेख एवं उनके पालन पोषण से संबंधित जानकारी दी गई। क्षेत्र के पशुधन प्रसार अधिकारी पंकज वर्मा ने अभियान चलाकर सड़को पर छुट्टा घूम रहे मवेशियों को पकड़ कर ग्राम जराहरा स्थित गोशाला भेजा। इसके बाद गोशाला परिसर में सभा का आयोजन किया गया। जिसमें पशुपालकों को मुख्यमंत्री सहभागिता योजना के अंतर्गत पशुओं का वितरण किया। गौवंश की देखरेख एवं उनके पालन पोषण से संबंधित जानकारी दी गई। इस मौके पर पशुपालाको से बताया कि पशुओं के भरण पोषण के लिए शासन द्वारा निर्धारित 50 रुपये प्रतिदिन मिलेगा। इस मौके पर संरक्षित पशुओं को केला व गुण खिलाकर बरगद का वृक्ष रोपित किया। इस अवसर पर अखिलेश कुमार व...