सीतामढ़ी, मई 3 -- सीतामढ़ी। लखनदेई नदी स्वच्छता अभियान के दौरान जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय ने शहर की सफाई व्यवस्था, बायोमेडिकल कचरा प्रबंधन, पॉलीथिन पर रोक तथा सूखे नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ शहर के लिए प्रशासन के साथ आमजन की भागीदारी भी जरूरी है। डीएम ने नगर आयुक्त को निर्देशित किया कि सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध सख्ती से आर्थिक दंड लगाया जाए। उन्होंने कहा कि सड़क, नदी तट, बाजार और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर कचरा फेंकने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाए। इसके लिए नियमित निगरानी की व्यवस्था मजबूत की जाए तथा सीसीटीवी और अन्य निगरानी तंत्र के माध्यम से ऐसे लोगों की पहचान कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। यह भी पढ़ें- Video: जब नदी में उतरे डीएम उठाने लगे ...