अभियान चलाकर की गई चेकिंग, 73 वाहनों का चालान व पांच सीज
देवरिया, अप्रैल 21 -- देवरिया, निज संवाददाता। यातायात नियमों का पालन कराने और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सोमवार को यातायात पुलिस ने शहर में अभियान चलकर चेकिंग की। इस दौरान नियमों का पालन न करने वाले 73 वाहनों का ई-चालान किया गया। साथ ही पांच वाहनों को सीज किया गया।यातायात प्रभारी गुलाब सिंह के नेतृत्व में यातायात पुलिस ने शहर के भटवलिया, बस स्टैंड एवं गोरखपुर ओवरब्रिज के पास पर सड़क पर गाड़ी खड़ा कर सवारी भरने वाले बस, आटो व ई-रिक्शा की जांच की। साथ ही बिना ड्राइविंग लाइसेंस, बिना फिटनेस के चलने वाले आटो एवं ई-रिक्शा वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। बस स्टैण्ड के पास बिना हेलमेट एवं तीन सवारी बाइक से चलने वालों तथा मोडिफाई साइलेंसर लगे वाहनों और कसया रोड एवं रागनी मोड़ पर नो पार्किंग में खड़े वाहनों के खिलाफ एमवी एक्ट के तहत चालान व सीज किया गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.