कटिहार, मार्च 3 -- आजमनगर। एक संवाददाता खुले नाले से हमेशा खतरा बना रहता है। आये दिन कोई ना कोई हादसे होते रहते हैं। जानकारी के अनुसार 5 साल पहले क्षेत्र में बने लगभग सभी नाले इसी तरह से खुला बना हुआ है। प्राक्कलन में ढक्कन शामिल नहीं करने से इस तरह के नाले बने हैं। प्रखंड क्षेत्र के बघौरा पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 12 में बने उक्त नाले में ढक्कन नहीं रहने से हमेशा खतरा बना रहता है। कभी भी कोई भी अप्रिय घटना हो सकती है। बच्चें खेल खुद करते हुए नाले में गिर जाए तो मौत भी हो सकती है। हमेशा इस तरह की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों में मोहम्मद नूर आलम अंसारी, दावद अंसारी, नौशाद आलम, शमीम आलम, हबीबुल आलम आदि लोगों ने खुले नाले में ढक्कन लगाए जाने की जिला पदाधिकारी कटिहार से मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.