अभियान को लेकर विहिप ने किया संपर्क
झांसी, जुलाई 13 -- झांसी। विश्व हिंदू परिषद द्वारा चलाए जा रहे गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत विभाग संगठन मंत्री सोमेंद्र ने समथर नगर में जनसंपर्क किया। उन्होंने अभियान के उद्देश्यों से अवगत कराया। कहा कि देशभर में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध, गौ माता को राष्ट्रमाता का संवैधानिक दर्जा, गौ सेवा के लिए केंद्रीय कानून व केंद्रीय गौ सेवा मंत्रालय का गठन, गोचर बोर्ड की स्थापना, चारा सुरक्षा नीति लागू करना तथा गौ आधारित कृषि को बढ़ावा देना है। अभियान 27 जुलाई से 27 अक्टूबर तक पूरे देश में चलेगा। इस दौरान शिवम, भरतशरण, रोहित, बब्लू, पारस, मोंटू, चन्द्रशेखर, दिग्गज, रितिक सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.