मोतिहारी, मई 24 -- मोतिहारी। जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले संगठन सृजन साथी जनसम्पर्क अभियान के तहत रविवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। अध्यक्षता संगठन सृजन साथी जनसम्पर्क अभियान प्रभारी संजीव कुमार सिंह उर्फ टुन्नी सिंह ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी से नियुक्त पर्यवेक्षक राशिद चौधरी व विजय प्रताप सिंह शामिल हुए। जिन्होंने संगठन सृजन साथी जनसम्पर्क कार्यक्रम की गति को तेज करने की बातें कही। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रुप में मोतिहारी जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष प्रो. अखिलेश दयाल शामिल हुए। उन्होंने कहा कि मोतिहारी जिला कांग्रेस कमेटी के 13 प्रखंडों का दौरा किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- 'कार्यकर्ता पार्टी के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाएं' पंचायत व गांव स्तर पर लोगों को जोड़ने का कार्...