नोएडा, मार्च 11 -- नोएडा। सेक्टर-125 स्थित एमिटी विश्वविद्यालय में 'अश्वगंधा' ए हेल्थ प्रमोटर अभियान का बुधवार को समापन हो गया। अश्वगंधा को हेल्थ प्रमोटर के तौर पर बढ़ावा देने के लिए दो मार्च से इस अभियान की शुरुआत की गई थी। समापन के दौरान प्रतियोगिता के विजेता छात्रों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में छात्रों ने नृत्य, गीत और बैंड प्रस्तुति भी दी। अतिथियों ने अश्वमंथन 2026 पर आधारित काफी टेबल बुक, पुस्तिका और डॉक्युमेंट्री का विमोचन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...