उन्नाव, मार्च 27 -- उन्नाव। सदर कोतवाली के पास पटरी दुकानदारों को हटाए जाने की कार्रवाई के विरोध में स्थानीय दुकानदारों ने डीएम को संबोधित एक प्रार्थना पत्र सौंपकर अपनी आजीविका बचाने की गुहार लगाई है। दुकानदारों का कहना है कि प्रशासन से हटाने की कार्रवाई से उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। दुकानदारों सुरेश, ललित, शहनाज, अनिल समेत अन्य द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि वे लोग वर्षों से नाले और सड़क किनारे पटरी पर छोटी-छोटी दुकानें लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। इन दुकानों से ही उनके घर का खर्च चलता है और परिवार की आजीविका पूरी तरह इसी पर निर्भर है। उनका आरोप है कि हाल ही में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए उन्हें दुकानें हटाने के निर्देश दिए जा रहे हैं। प्रार्थना पत्र में यह भी उल्...