पीलीभीत, जून 2 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के बारह सफलतम बारह वर्ष संपन्न होने पर भाजपा संगठन द्वारा बारह साल विश्वास के विकास के जन कल्याण के अभियान की जिला बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का शुभारंभ मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर द्वीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण से किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य ने और संचालन जिला महामंत्री मंगली प्रसाद वर्मा ने किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन के निर्देशानुसार बारह साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के अभियान के लिए जिला उपाध्यक्ष विकास श्रीवास्तव को संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष मान सिंह राठौर, आयुष मिश्रा एवं जिला मंत्री नागेन्द्र प्रताप को सह संयोजक बनाया गया है। यह भी पढ़ें- अभियान के लिए पदाधिकारियों के दायित्व तय बैठक में बताया गय...