लखनऊ, दिसम्बर 3 -- कानपुर रोड और आसपास, इन्दिरा नगर बंधा रोड पर दूसरे दिन दोबारा नगर निगम ने अभियान चलाया। ऐसे में यह सोचकर कि अब जल्दी कार्रवाई नहीं होगी, वापस ठेले-खोमचे लगाने वाले पकड़ में आ गए। नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य है कि प्रमुख सड़कों, सार्वजनिक स्थलों और फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त कराना है। जोन-05 में विशेष अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। नटखेडा रोड से जय प्रकाश नगर चौराहा, गीतापल्ली आजाद डेरी तिराहा, पकरी पुल तक तथा वार्ड-चित्रगुप्त नगर के केसरीखेड़ा फाटक रोड किनारे किए गए अस्थायी अतिक्रमणों को हटाया गया। अभियान के दौरान 20 ठेले, 4 गुमटी और 15 काउंटर हटाए गए। अतिक्रमणकारियों को दोबारा कब्जा न करने की चेतावनी भी दी गई। इसी क्रम में गंदगी फैलाने और प्रतिबंधित पॉलीथीन के प्रयोग के व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.