गंगापार, अप्रैल 6 -- एसडीएम सुरेन्द्र प्रताप यादव के निर्देश पर किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्री का कार्य पूर्ण करने के लिए क्षेत्र के विभिन्न गांवों में टीम पहुंच गई, जानकारी पर दर्जनों की संख्या में किसान फॉर्मर रजिस्ट्री कराने के लिए आधार कार्ड, खतौनी की कापी लेकर पहुंच गए, लेकिन कृषि विभाग की साइट न चलने से मौके पर मौजूद कर्मचारी दिन भर इंतजार करते रह गए। छतवा गांव के किसान राजदेव, बाबादीन, रामदीन, आशीष कुमार गौड़, कालीदीन फॉर्मर रजिस्ट्री करवाने के लिए घंटों बैठे रहे, लेकिन साइट न चलने से शाम तीन बजे के लगभग घर को लौट गए। छतवा गांव के फार्मर रजिस्ट्री शिविर में बैठे लेखपाल अजय भारतीया, बीजगोदाम प्रभारी प्रदीप कुमार, सेक्रेटरी अतुल गुप्ता ने बताया कि कृषि विभाग का साइड न चलने से फॉर्मर रजिस्ट्री का कार्य पूर्ण नहीं हो सका। उधर चौकी गांव में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.